BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने अमलेश्वर क्षेत्र पहुंचकर ग्रामीणों से किया संवाद, जनप्रतिनिधियों के द्वारा दुर्ग पुलिस के अभियान का सहर्ष किया गया स्वागत

 

दिनांक 24.08.2022 से लगातार जारी है विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग: पदमनाभपुर, भिलाई, खुर्सीपार, धंमधा, अहिवारा-नंदिनी, दुर्ग , नेवई, उतई, पाटन, जामगांव (आर) आदि थाना क्षेत्रों में अभी तक की जा चुकी है ग्रामीणों से संवाद…

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव के द्वारा दिनांक 24.08.2022 से लगातार पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से जिला दुर्ग की जनता से संवाद जारी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों जिसमें पदमनाभपुर, भिलाई, खुर्सीपार, धंमधा, अहिवारा-नंदिनी, दुर्ग , नेवई, उतई, पाटन, जामगांव (आर) आदि में स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग पैदल पेट्रोलिंग राजपत्रित अधिकारियों के साथ करके नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं। दिनांक 12.09.2022 की संध्या 6:00 बजे थाना अमलेश्वर से पैदल पेट्रोलिंग प्रारंभ की गई। पैदल पेट्रोलिंग में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर व 30 से अधिक जवानों के द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ अमलेश्वर क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई। जिसमे थाना अमलेश्वर से होते हुए यह पेट्रोलिंग बाजार के माध्यम से आगे बढ़ते हुए महादेव घाट तक की गई।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से संवाद के माध्यम से शिकायतें सुनी एवं उन शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को आदेशित किया।
क्षेत्र के तंग गलियों, गली , मोहल्ला से स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा अपने दल-बल के साथ करीबन 03 किलोमीटर की पैदल पेट्रोलिंग करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस एवं आम जनता तथा जनप्रतिनिधि ने मिलकर पूरे क्षेत्र की पैदल पेट्रोलिंग की। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा अपना मोबाइल नंबर शेयर किया और कहा आपको कभी भी किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर आप मुझे स्वयं कॉल कर सकते हैं, समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा यह अभियान लगातार हर अनुविभाग में वार्ड वार जनता से सीधे संवाद हेतु लगातार जारी है।

राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों /चौकी प्रभारियों के द्वारा जनता में सुरक्षा की भावना आए तथा असामाजिक तत्वो में कानून का भय का वातावरण बना रहे पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग व थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले इलाको, सार्वजनिक जगह पर बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से कार्यवाही की गई। गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुये बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया गया। उपरोक्त विशेष अभियान में थाना प्रभारी अमलेश्वर, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के जवान आदि सम्मिलित थे।

( दुर्ग पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।)

Related Posts