BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ. अभिषेक पल्लव को गैलेंट्री अवार्ड मिलने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमण्डल ने दी बधाई

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक से भेंट की। चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव को गैलेंट्री अवार्ड मिलने पर बधाई प्रेषित की। प्रतिनिधिमण्डल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने एसपी से भिलाई के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल व बूथ की मांग की। जिस पर एसपी ने बूथ के लिए स्थान चिन्हित कर चेम्बर के सहयोग से इस कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि हमें पुलिस और व्यापारियों के मध्य समन्वय स्थापित करना है जिससे अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से महेश बंसल, मनोज बक्तानी, विजय सिंह, मनोहर कृष्णानी, मनीष अग्रवाल, विनय सिंह, प्रेमरत्न गहलोत, सुनील मिश्रा, हरिश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Posts