भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने अपराध समीक्षा बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नवम्बर माह में ज़िले में लम्बित प्रकरणों का टीम गठित कर निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अनुभाग वार टीम गठित कर लम्बित प्रकरण का निराकरण किया गया जिसके सार्थक परिणाम हुए।
(1) पेश चालान-
नवम्बर माह में ज़िले में 1762 चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसमें दुर्ग अनुभाग -409 भिलाई नगर अनुभाग- 474 छावनी अनुभाग -455 पाटन अनुभाग- 263 धमधा अनुभाग – 152 में चालान पेश किया गया।
(2) चालान तैयार
इस माह में ज़िले में 1549 चालान तेयार किया गया * l जिसमें दुर्ग अनुभाग -375 भिलाई नगर अनुभाग- 442 छावनी अनुभाग -349 पाटन अनुभाग- 220 धमधा अनुभाग – 164 में चालान तैयार किया गया।
(3)मर्ग
इस माह में *ज़िले में 254 मर्ग निराकृत किया गया * l जिसमें दुर्ग अनुभाग -22 भिलाई नगर अनुभाग- 125 छावनी अनुभाग -25 पाटन अनुभाग- 47 धमधा अनुभाग – 34 मर्ग निराकृत किया गया।
(4) शिकायत
इस माह में ज़िले में 481 लम्बित शिकायतों का निराकरण किया गया। जिसमें दुर्ग अनुभाग -37 भिलाई नगर अनुभाग- 92 छावनी अनुभाग -245 पाटन अनुभाग- 55 धमधा अनुभाग – 17 शिकायतों का निराकरण किया गया।
(5) वारंटी गिरफ़्तार
नवम्बर माह में ज़िले में 758 वारण्ट तामिल किया गया। जिसमें दुर्ग अनुभाग -137 भिलाई नगर अनुभाग- 196 छावनी अनुभाग -313 पाटन अनुभाग- 74 धमधा अनुभाग -38 में वारंटियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
(6)मुश्कान अभियान
इस माह दुर्ग ज़िले में 81 गुम बालक बालिका महिला पुरुष को विभिन्न राज्यों से दस्तयब कर परिजनों के सुपुर्द कर ख़ुशियाँ लौटाई है।
अनुभाग वार थाना
(1) दुर्ग अनुभाग में कोतवाली दुर्ग ने 263 चालान पेश और 236 चालान तैयार किया तथा 74 वारंटियों की गिरफ़्तारी की।
(2) भिलाई नगर अनुभाग में थाना सुपेला ने 196 चालान पेश और 203 चालान तैयार किया तथा 61 वारंटियों की गिरफ़्तारी की l
(3)छावनी अनुभाग में थाना छावनी ने 160 चालान पेश और 100 चालान तैयार किया तथा 125 वारंटियों की गिरफ़्तारी की l
(4) पाटन अनुविभाग में थाना उतई ने 103 चालान पेश और 93 चालान तैयार किया तथा 22 वारंटियों की गिरफ़्तारी की तथा जामगांव ने 45 चालान पेश 27 चालान तैयार तथा 26 वारंटी गिरफ़्तार किया।
(5)धमधा अनुविभाग में थाना नंदिनी ने 82 चालान पेश और 89 चालान तैयार किया तथा धमधा थाना ने 24 वारंटियों की गिरफ़्तारी की।
इसके अतिरिक्त महिला थाना व एजेके थाना द्वारा भी लम्बित प्रकरण का निराकरण किए।
उक्त अभियान पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण अनन्त साहू, सीएसपी कोतवाली वेभव बैंकर सीएसपी भिलाईनगर निखिल रखेजा, सीएसपी छावनी प्रभात कुमार, एसडीओपी पाटन देवांश तथा एसडीओपी धमधा संजय पुण्डीर के नेतृत्व में किया गया।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों व विवेचकों की प्रसंशा की तथा नगद इनाम देने की घोषण की। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने पुनः सभी को निर्देशित किया कि इस माह भी लम्बित प्रकरण का निराकरण विशेष अभियान चलाकर करें जिससे वर्ष के अंत में शत प्रतिशत निराकरण रहे।















