BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP जेआर ठाकुर ने अंतर्राज्यीय सीमा उड़ीसा से लगे खुटागांव एवं बरिहा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के दिए निर्देश

 

गरियाबंद। पुलिस कप्तान जेआर ठाकुर के द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा उड़ीसा का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमा पर नवनिर्मित उड़ीसा बॉर्डर से लगे खुटगांव एवं बरही चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण।
अंतर्राज्यीय सीमा के बॉर्डर में लगे CCTV कैमरा का चेकिंग करते हुए थाना प्रभारी देवभोग को समय-समय पर रिकॉर्डिंग चेक करने एवं कैमरे रखरखाव के संबंध में निर्देशित किए।

उड़ीसा बॉर्डर में तैनात पुलिस जवानों को आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दिए निर्देश दिए साथ ही थाना देवभोग के समस्त स्टाफ से रूबरू होकर उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ किए।

पुलिस कप्तान द्वारा खुटगांव चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण के दौरान खुटगांव चेकपोस्ट प्रभारी प्रधान आरक्षक 54 कमलेश ध्रुव को शराब के नशे में ड्यूटी करते पाए जाने एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल लाइन अटैच कर निलंबित किया जाता है।

बॉर्डर निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार, थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक बोधन साहू उपस्थित रहे।

Related Posts