BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेंद्र शुक्ला ने खंबे से बिजली तार चोरी के 20 मामलों का किया खुलासा: खरीददार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपए का सामान बरामद

भिलाई। थाना अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झीट, जामगांव (एम) एवं थाना पाटन क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूही, ग्रामबठेना, ग्राम अरसनारा, ग्राम आमापेन्री, ग्राम सांतरा, ग्राम फुण्डा, ग्राम पंदर, ग्राम गुजरा एवं ग्राम चीचा के खेत-खार में सिंचाई हेतु लगे बिजली तारों की चोरी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर थाना अम्लेश्वर एवं थाना पाटन में अगल- अगल वर्षों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिले के पाटन ग्रामीण में किसानों के खेत-खार में सिंचाई की व्यवस्था हेतु लगे बिजली तारों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुयें पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भापुसे) एवं पुलिस अथीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा. पु.से.) के द्वारा आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध/ग्रामीण) डॉ.अनुराग झा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अथीक्षक (अपराध) मणी शंकर चन्द्रा के मार्ग दर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन) देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में एसीसीयू एवं पाटन, अम्लेश्वर थानों की एक संयुक्त टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं इसके साथ-साथ टीम द्वारा ग्राम रूही, ग्राम बठेना, ग्राम अरसनारा, ग्राम आमापेन्ड्री, ग्राम सांतरा, ग्राम फुण्डा, ग्राम पंदर, ग्राम गुजरा एवं ग्राम चीचा के खेत-खार के विशेष जगहों को चिन्हांकित करते हुए गस्त, पेट्रोंलिग एवं चेकिंग किया जा था।

इसी क्रम में दिनांक 27-28.02.2024 की मध्य रात्रि को एसीसीयू एवं थानों की संयुक्त टीम द्वारा पेट्रोलिंगकरते वक्त ग्राम सांतरा खार क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिस में दो व्यक्ति आजादचौक कुम्हारी निवासी ईश्वरी मानिकपूरी एवं बजरंग चौक मठपुरैना रायपूर निवासी कमलेश सिन्हा सवार थे। जिनके पास एक बोरी में बिजली तार एवं आरी ब्लेड थी, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।

जिस पर टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को थाना लाकर पूछताछ किया गया। प्रारंभिक पूछताछ पर टीम को गुमराह करते रहे, किन्तु सत्त व पृथक-पृथक पूछताछ करने पर ईश्वरी मानिकपुरी द्वारा विगत दो वर्षों से पाटन क्षेत्रांतर्गत ग्राम रुही, ग्राम बठेना, ग्राम अरसनारा, ग्राम आमापेन्ड्री, ग्राम सांतरा, ग्राम फुण्डा, ग्राम पंदर, ग्राम गुजरा एवं ग्राम चीचा एवं अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत झीट, जामगांव (एम) में अपनी सायकल व मोटर सायकल से रात में रायपुर से आकर चिन्हित जगहों पर रूकना व प्रातः समय में खेत-खारों में जाकर सिंचाई की व्यवस्था हेतु लगे बिजली तार को पोल से काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना और अपने सहयोगी व साला कमलेश सिन्हा द्वारा स्वयं की ऑटों क्रमांक सी.जी.04 टी.ए.1525 में भर कर रायपुर ले जाकर दीपक परपानी को देना स्वीकार किया।

टीम द्वारा दीपक परपानी को रायपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। दीपक परपानी द्वारा चोरी घटना के संबंधमें पूछताछ करने पर ईश्वरी मानिकपुरी से विगत दो तीन वर्षों की जान पहचान होना बताया व साथ ही ईश्वरी मानिकपूरी द्वारा घटना करने के पश्चातु सुबह-सुबह फोन करके बताये जाने के पश्चात् दीपक परपानी के बताये स्थान पर बोरी में बिजली तार के बंडलों को ऑटो में भरकर रायपुर लाना, जिसे बाद में बुढ़ा तालाब रायपुर स्थित राकेश डागा के पास उसके गोदाम में 20 रू प्रति किलो में बेचकर पैसा आपस में बाटना स्वीकार किया। पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गत वर्ष चोरी के 8 मामले पंजीबद्ध है साथ है 6 मामले पहले के है। आरोपी ने पूर्व में भी करीब छह चोरी के मामले की जानकारी दिया है कुल मिलाकर करीब 20 चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।

आरोपी के निशान देही घटना के प्रयुक्त 02 ऑटो वाहन, मोटर सायकल, बिजली तार, ऑरी ब्लेड, नगदी 5000रू जुमला कीमती लगभग 5.50 लाख की मशरूका बरामद। अग्रिम कार्यवाही थाना पाटन व अम्लेश्वर से की जारही है।

ऊ्त कार्ययाही में एसीसीयू से सउनि चन्द्रशेखर सोनी, प्रथान आरक्षक रूमन सोनवानी, चन्द्रशेखर बंजीर आरक्षक पंकज चतु्वदी, राजकुमार चन्द्रा, अश्वनी यदु, मेघराज चेलक, अजय ढीमर एवं थाना पाटन से निरीक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक दुष्यंत भारती, महिला आरक्षक राजेश्वरी मस्तावर, थाना अम्लेश्वर से उनि पुनितराम सूर्यवंशी आरक्षक लक्ष्मी वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी: 1. ईश्वरी मानिकपूरी पिता रामदास मानिकपूरी उम्र 48 साल निवासी आजाद चौक कुम्हारी दुर्ग।

2. कमलेश सिन्हा पिता अजीत सिन्हा उम्र 40 साल निवासी बजरंग चौक मठपुरैना रायपुर।

3. दीपक परपानी पिता अमृतलाल परपानी उम्र 61 साल निवासी आमसिवनी जलाराम अपा्टमेन्ट रायपूुर।

4. राकेश डागा पिता जी.एस.डागा उम्र 54 साल निवासी बुढ़ापारा रायपुर।

 

Related Posts