BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP एसआर भगत के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं विवेचकों को भारतीय न्याय संहिता की जानकारी दी गई

बालोद। आज दिनांक 09.02.2024 को पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं विवेचकों को पेमेंद्र वैसवाड़े उपसंचालक अभियोजन बालोद के द्वारा भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत नए अपराध एवं अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत पुलिस के द्वारा की जाने वाली प्रक्रियाओं में हुए बदलाव के बारे में में थाना प्रभारी एवं विवेचकों को अवगत कराया गया इसके साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत तकनीकी साक्ष्य संकलन का भी ज्ञान प्रमुखता से दिया गया।

“साइबर प्रहरी” अभियान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा रेंज स्तर ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया था।

उक्त आदेश के परिपालन में आज कार्यशाला में अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के द्वारा “साइबर प्रहरी” अभियान के तहत जन जागरूकता हेतु सभी प्रभारी अधिकारीयों को अपने थाना क्षेत्रों के बीटों में ग्रामवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर साइबर जागरूकता से संबंधित जानकारी साझा करने महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नवनीत कौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही गीता वाधवानी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरुर बोनीफास एक्का, उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे एवं समस्त थाना प्रभारी और एसपी कार्यालय स्टाफ मौजूद थे।

Related Posts