BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP आंजनेय वार्ष्णेय सायकल से पहुंचे गंगरेल डैम सफाई अभियान में, कलेक्टर के साथ मिलकर स्वयं उठाया कचरा

गंगरेल डेम कि सफाई अभियान में भाग लेने पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा प्रातः 06 बजे टीम लेकर अपनी सायकल से निकले…कलेक्टर एवं एसपी.ने स्वयं प्लास्टिक के कचरों को उठाकर किये गंगरेल परिसर को स्वच्छ बनाने एवं प्लास्टिक मुक्त करने कि पहल…

धमतरी। आज दिनांक 16-02-24 को प्रातः 06 बजे पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय अपने बंगले से सायकल चलाते अपने दल बल के साथ गंगरेल पहुंचे।
जहां पर सायकल में साथ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक सहित रक्षित निरीक्षक भी शामिल रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के नेतृत्व में धमतरी पुलिस कि टीम द्वारा अंगार मोती मंदिर के पीछे साफ सफाई कर पोलिथिन निकाल कर सफाई कि गई।

रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध) को स्वच्छ-सुंदर बनाने और प्लास्टिक मुक्त करने मुहिम शुरू की गई है,
जो अब बढ़कर जन आंदोलन बन गया है। इस जन आंदोलन की शुरूआत आज गंगरेल बांध रेस्ट हाउस परिसर से की गयी।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलने वाला अभियान है, आगे भी समय-समय पर ऐसे अभियान संचालित होते रहेंगे।
बेहतर होगा अगर हमें ऐसे अभियान की आवश्यकता ही न पड़े, हम सब पाॅलीथीन के उपयोग को बंद करें।

गंगरेल को स्वच्छ बनाने एवं पोलिथिन मुक्त बनाने के इस अभियान में कलेक्टर, एसपी, शासन प्रशासन के अमले सहित 29 संस्थाओं के हजारों लोगों ने निस्वार्थ भाव से किया श्रमदान।

Related Posts