BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अक्षय कुमार ने गुम हुए 100 नग मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा, मोबाईल वापस पाकर मालिकों के खिले चेहरे

मोहला। नवीन जिला मोहला मानपुर अं चौकी के पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश बंजारे एवं टीम द्वारा Action for Lost Mobile Search and Recovery के तहत विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के ग्रामीण आम जनता द्वारा मोबाइल गुमने की सूचना आवेदन एवं थानों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अंदरूनी गाँव, शहर, अन्य जिले व छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर से 100 से अधिक मोबाईल हैंड सेट रिकवर किया गया।

दिनाँक 02.05.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में एक विशेष कार्यक्रम गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व में कुल 177 आवेदक जिन्होंने अपने स्थानीय थाना में मोबाईल गुमने की सूचना/आवेदन प्रस्तुत किये थे।

उन आवेदकों में से प्राप्त 100 मोबाईल के आवेदकों को चिन्हाकित कर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें मोबाईल हैंड सेट वितरण किया गया। गुम मोबाइल वितरण कार्यक्रम में आवेदक उनके परिजन आम नागरिक तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ व सायबर सेल की टीम उपस्थित रहे।

Related Posts