खैरागढ़। दिनांक 29/11/3023 को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा दल बल के साथ जिला मुख्यालय खैरागढ़ में सड़क पर उतर कर ट्रैफिक व्यवस्था जायज़ा लिया गया खैरागढ़ के ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने बस स्टैंड , आम्बेडकर चौक, जयस्तंभ चौक, दाउ चौरा, इतवारी बाजार आदि प्रमुख स्थानो का निरीक्षण किया गया आंबेडकर चौक के पास स्थित पंजाब बैंक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सामने ग्राहकों के बेतरतीब खड़े मोटर साइकिल की पार्किंग व्यवस्था के लिए बैंक मैनेजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
दाउ चौरा चौक पर आम पब्लिक को आने जाने में असुविधा होने को देखते हुए नो पार्किंग स्थान में बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए बसों और आटो चालको पर कार्यवाही करने थाना प्रभारी खैरागढ़ को निर्देश दिया गया निरीक्षण दौरान मौके पर नो पार्किंग स्थान पर खड़े बस ,कार और ऑटो चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिला केसीजी के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों में चौक चौराहे बाजार में आमजन की आने जाने एवं स्कूल ,कॉलेज के बच्चों के आवागमन को ध्यान रखते हुए सभी थाना प्रभारी को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था हेतु आवश्यक उपाय करने निर्देश दिया गया साथ ही तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, मोडिफाइड सायलेंसर, प्रेसर हॉर्न आदि वाहनों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिया गया निरीक्षण दौरान एसडीओपी गंडई प्रशांत खाण्डे, डीएसपी प्रदीप येरेवार, प्रतिभा लहरे, रक्षित निरीक्षक के देव राजू, टीआई गंडई शिव शंकर गेंदले, टीआई छुईखदान जितेन्द्र बंजारे, टीआई ठेलकाडीह आलोक साहू, उप निरीक्षक सक्ती सिंह , मोरध्वज देशमुख आदि उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का सुरक्षा- व्यवस्था का निरीक्षण किया गया: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा विधानसभा 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम वेयर हाऊस पिपरिया का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। दिनांक 03.12.2023 को विधानसभा चुनाव मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मतगणना दिवस को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देष दिया गया।
स्ट्रांग रूम सुरक्षा में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियो को सतर्कता बरतने हेतु हिदायत दिया गया। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप येरेवार, उप पुलिस( प्रशिक्षु) चौकी प्रभारी जालबांधा प्रतिभा लहरे, के देव राजू रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, आलोक साहू, शिवशंकर गेंदले एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम दशरथ राजपूत, एसडीएम खैरागढ़ प्रकाश राजपूत उपस्थित थे।















