BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने ली ओ क्राइम मीटिंग: शिकायत का जाँच कर त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

 

खैरागढ़ छुईखदान गंडाई। पुलिस अधीक्षक अकिंता शर्मा द्वारा जिले के थानाप्रभारियों अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों का अपराध समीक्षा हेतु बैठक ली गई, जिसमे महिला संबंधी अपराध का त्वरित निराकरण 60 दिवस के पूर्व करने एवम नाबालिग लडकियो के गुम रिपोर्ट पर मानव तस्करी के संभावना को देखते हुए सूक्ष्म जांच करने के निर्देश दिया गया। नए जिले के गठन पश्चात कर्मचारियों के कमी पूर्ति करने चर्चा हुई छोटे अपराधो के निराकरण तत्काल करने और अनसुलझे मामले में टीम वर्क से काम करने निर्देश दिया गया।

सभी थाना प्रभारियों को शिकायत का जाँच का त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पूर्ण ज़िले के प्रत्येक गाँव के व्यक्तियों को पुलिस ग्रूप में जोड़ने के निर्देश दिए गये। गुम इंसान से मामले में, सम्पूर्ण ज़िले से भारत में विभिन्न स्थानो के लिए पृथक पृथक टीम्ज़ बना कर संयुक्त रूप से करवाही करने को कहा गया।

थाने में आम जन से व्यवहार तथा स्टाफ़ के डिसप्लिन के बारे में कड़े निर्देश दिए गए। नवरात्रि तथा आगमी दशहरा त्योहार लगातार पेट्रोलिग करने यातायात व्यवस्था बनाए रखने कोई भी विवाद की स्थिति पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते मौके में पहुंच कर स्थिति पर कंट्रोल करने निर्देशित किया गया।

Related Posts