BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने नक्सल प्रभावित दूरस्थ थाना क्षेत्रो का आकस्मिक भ्रमण कर अन्तर्राज्यीय पुलिस चेक पोस्ट पर किया वाहन चेकिंग

चुनाव हेतु बाहर से आये केन्द्रीय अर्धसैनिक बलो एवं थाना साल्हेवारा, मोहगाॅव क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण एवं बुनयादी सुविधाओ का लिया गया जायजा…मध्य प्रदेश राज्य के सरहदी जिला बालाघाट से लगा हुआ थाना साल्हेवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खादी अन्तर्राज्यीय पुलिस चेक पोस्ट का किया गया निरीक्षण…

खैरागढ़। आज दिनांक 21.10.2023 को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अति नक्सल प्रभावित दूरस्थ थाना साल्हेवारा एवं मोहगाॅव क्षेत्र के ग्राम सरईपतेरा, लालपुर, नचनिया, भाजीडोंगरी, खादी, आमगाॅव, जामगाॅव, रामपुर, पैलीमेटा दरबानटोला का भ्रमण कर मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर आवश्यक जरूरी संसाधनो के संबंध में जानकारी लेकर थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

अन्तर्राज्यीय सीमा में लगे पुलिस चेक पोस्ट एंव थाना साल्हेवारा तथा मोहगाॅव के सामने लगे पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण कर यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियो पर चालानी कार्यवाही करने तथा अन्तर्राज्यीय सीमा से किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री परिवहन न हो की बारीकी से चेकिंग करने हिदायत दिया गया तथा रोड़ में चलने वाले आम नागरिको को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने हिदायत दिया गया।

थाना साल्हेवारा में पदस्थ महिला पुलिस कर्मियो को वाहन चेकिंग करने के संबंध में तथा महिलाओ से मधुर व्यवहार करने के संबंध में अधिकारी कर्मचारियो को व्यहारिक निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना साल्हेवारा के सामने एक बुजर्ग महिला जो बाजार से सामान लेकर अपने घर रेंगाखार पैदल जा रही थी को रोककर हालचाल जानकर बुजुर्ग महिला को निवास स्थान तक वाहन से छोड़वाया गया बाद थाना साल्हेवारा का भ्रमण कर थाना स्टाॅफ एवं बीएसएफ के जवानो से मिलकर हालचाल जानकर बुनयादी सुविधाओ का जायजा लिया गया एवं उत्साहवर्धन किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ एवं अभेद्य बनाने बाबत आवश्यक संसाधनो की पूर्ति हेतु पत्राचार करने निर्देश दिया गया तथा चैबीस घण्टे एमसीपी लगाकर सघन वाहन चेकिंग करने निर्देशित किया गया इस दौरान थाना प्रभारी साल्हेवारा निरीक्षण भीमसेन यादव, थाना प्रभारी मोहगाॅव निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, बीएसएफ के कम्पनी कमाण्डर नीरज कुमार, संतोष कुमार तथा थाना एव ंबीएसएफ के जवान उपस्थित रहे। थाना साल्हेवारा द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।

Related Posts