BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने थाना मालखरोदा का किया वार्षिक निरीक्षण, शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारी को दी हिदायत

बीट प्रभारियों को नियमित क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने बीट सिस्टम को दुरूस्त करने हिदायत दिया गया…

 

सक्ती। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा थाना मालखरौदा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाने में संघारित एमएलसी रजिस्टर, फैना रजिस्टर, गुण्डा/निगरानी चेक रजिस्टर, सस्पेक्ट रजिस्टर, अल्फाबेटिक रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, मुसाफिरी रजिस्टर आदि का सुक्ष्मता से अवलोकन कर पंजी का संघारण एवं इंद्राज करने के संबंध में जानकारी दी गई।

बीट प्रभारियों को नियमित क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने, बीट सिस्टम को दुरूस्त करने हिदायत दिया गया। आबकारी की करवाई करने, एवं बीटवार इसकी करवाई का जायजा लेकर प्रतिमाह प्रेषित करने हेतु एसडीओपी को निर्देशित किया गया।

आम रोजनामचा नियमित वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित किये जाने। लंबित शिकायतों का त्वरित निकाल करने निर्देशित किया गया। संज्ञेय अपराध एवं असंज्ञेय मामलों के निकाल तथा आम तौर पर अर्से से थाना में जप्त माल एवं जप्त रकम का त्वरित निकाल करने के साथ साथ जप्ती माल का थाना में सही रखरखाव के संबंध मे हिदायत दी गई। आबकारी एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट में प्रभावी कार्यवाही के संबंध में बताया गया।

⁠वरिष्ठ आरक्षकों को नये कानून का पालन कर कार्यवाही में भाग लेने बताया गया। प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी के समस्याओं को सुना तथा पुलिस मुख्यालय से बैंको के साथ एमओयू के बारे में तथा इसके लाभ के बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया तथा पुलिस सैलरी पैकेज खाता से होने वाले लाभ के बारे मेें विस्तृत रूप से बताया गया।

थाना में आने वाले आमजन के फरीयाद को सुना गया तथा त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारी को हिदायत दिया गया।
जप्त वाहनो के ऑक्शन की प्रक्रिया का कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया, माह फ़रवरी के टास्क में इसको लिया गया।

पुलिस की कार्यशैली में कसावट लाने के उद्देश्य से थाना मालखरौदा कावार्षिक निरीक्षण किया गया। ⁠थाने के वाहनो को देखा गया, कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने हेतु स्टाफ को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

प्रतिबंधक करवाई एवं उनके बाउंड ओवर को महत्वपूर्ण टास्क की तरह लेकर पूर्ण करने हेतु बताया गया। खाखी किड्स कार्यक्रम का विस्तार करने तथा, साइबर और ट्रैफिक हेतु सज़कता लाने हेतु निर्देश दिया गया।

Related Posts