जालबांधा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस चौकी जालबांधा का निरीक्षण किये पुलिस चौकी जालबांधा मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी से स्वयं रू ब रू होकर होकर उनके हौसलों को बुलंद किया तथा चौकी परिसर की साफ सफाई के बारे में मार्गदर्शन दिये आगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कानून व्यवस्था बनाये रखने की समझाइश दिया गया तथा अधिक से अधिक अभिव्यक्ति ऐप्स डाउनलोड कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 06.03.2023 को स्वयं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस चौकी जालबांधा मे आकस्मिक निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी के हौसलों को बुलंद करने के लिए मार्गदर्शन दिए चौकी परिसर की साफ-सफाई के लिए दिशा-निर्देश दिए।
आगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए आवश्यक रूप से शांतिपूर्ण ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे अभिव्यक्ति एप्स के संबंध में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक अभिव्यक्ति एप्स डाउनलोड कराने की महत्वपूर्ण समझाइस दिया।














