BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने छुईखदान थाना का किया औचक निरीक्षण; थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

 

छुईखदान। दिनांक 28/10/2022 को जिला केसीजी पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा पु से) के द्वारा थाना छुईखदान पहुंचकर थाना आकस्मिक निरीक्षण किया गया दौरान थाना के दस्तावेज, सीसीटीएनएस कार्य चेक किया गया एव थाना के समस्त रिकॉर्ड , मालखाना को दुरस्त रखने , थाना भवन एवं परिसर की नियमित साफ सफाई कराने तथा अधिकारी / कर्मचारी की स्वास्थ व्याम हेतु थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट तैयार करने निर्देश दिया गया साथ ही थाना आने वाले व्यक्तियों से संयमित व्यवहार कर उनकी समस्या का निराकरण करने थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा आज विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी कराकर थाना क्षेत्रों अंतरगत 15 से अधिक पॉइंट्स पर आकस्मिक चेकिंग करायी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय, एसडीओपी लालचंद मोहले, प्रशांत खांडे द्वारा स्वयं कुछ स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिससे क्षेत्र में घटना घटित कर फ़रार होने वाले आरोपियों की तत्काल धरपकड़ हेतु पुलिस बल सतर्क रहे ।नाकाबंदी के दौरान संदेहीयोसे पूछताछ एवं वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई अवैध गतिविधियों पर लगाम हेतु भविष्य में भी आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related Posts