छुईखदान। नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के पुलिस कप्तान ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना गातापार क्षेत्र के अति संवेदनशील ग्रामों में संयुक्त रूप से जूरलाखार कौवा बाहरा ढोर्राडीह पहुंची। वहा एसपी ने जुरलाखार में सिविक एक्शन कैंप लगाकर बच्चे शिक्षक और सभी ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्या के बारे में अवगत हुई। एसपी खेल सामग्री वितरण कर बच्चों के साथ खेल का आनंद लिया, कैरम बोर्ड क्रिकेट खेल कर ग्रामीणों एवं पुलिस फोर्स का उत्साहवर्धन किया।
जिसमें समस्त ग्रामवासियों और सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि द्वारा आसपास के 6 ग्रामों की रहने वाले हजारों लोगों हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला प्रशासन एवं सरकारी योजनाओं के तहत
समन्वय बनाने का आश्वासन दिया।
सिविक एक्शन पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं टीम ने मोटरसाइकिल से अति संवेदनशील इलाके का भ्रमण किया जिसमें क्रमश: मलेदा, जुरला खार,कौवा बहारा, ढोर्राडीह, भावे, लक्ष्णा झरिया, कासी बाहरा, लांमरा, बकरकट्टा, कुमरवाडा, बेताल रानी घाटी, देवरच्चा, बुडहानभाट होते, छुई खदान खैरागढ़ तक पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वत: बाइक से पेट्रोलिंग किया गया।
उक्त कार्यक्रम से समस्त पुलिस फोर्स में मनोबल का संचार हुआ, वही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर DSP OPS प्रशांत खाण्डे, थाना प्रभारी गातापार जितेंद्र डहरिया, ITBP मलैदा प्रभारी एवं बल, कम्पनी कमांडर भावे एवं CAF की टीम साथ रही।















