BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SDOP विजय सिंह राजपूत ने रातभर गश्त और धरपकड़ कर 42 आदतन बदमाशों की लगाई जमकर क्लास

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को कड़े एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

इसी क्रम में कोरबा पुलिस द्वारा आज दिनांक को तड़के सुबह लगभग 04:00 बजे से जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों में पूर्व में संलिप्त तथा सजा प्राप्त कर चुके आदतन अपराधियों को उनके निवास स्थानों से थाना तलब किया गया। इस दौरान थाना परिसरों में ऐसे अपराधियों की विधिवत परेड कराई गई।

थाना कटघोरा परिसर में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह राजपूत द्वारा कटघोरा अनुविभाग अंतर्गत रातभर गश्त और धरपकड़ करते हुए सुबह तक 42 ऐसे आदतन अपराधियों पर कार्यवाही की गई। चोरों पर नकेल कसने कबाड़ी गिरोहों पर अंकुश लगाने के लिए उनके विरुद्ध निगरानी फाइल खोल कर जिला बदर की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन भेजा जा रहा रहा है

उक्त विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 102 लूट एवं डकैती के अपराध के आरोपियों को थाना तलब किया गया, जो पूर्व में लूट एवं डकैती के अपराधों में जेल जा चुके हैं। थाना स्तर पर सभी आरोपियों का सत्यापन, रिकॉर्ड परीक्षण एवं काउंसलिंग की गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी गई।

अभियान के दौरान इनमें से सक्रिय आरोपियों के खिलाफ थाना एवं चौकियों द्वारा परिस्थितियों के अनुसार धारा 110, 107, 116(3), 129 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की गई एवं कई आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई, इनमें से आदतन आरोपियों के खिलाफ थाना एवं चौकिया में हिस्ट्री सेट खोला जाएगा। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे एवं अपराधों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, आदतन अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास बनाए रखना कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Posts