BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SDOP बालोद के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान, 4 गिरफ्तारी वारंट और एक स्थाई वारंटी पकड़ाया

बालोद। दिनांक 20/03/2024 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के आदेश में अनुविभागिय अधिकारी पुलिस बालोद देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी बालोद रवि शंकर पांडेय व थाना बालोद पुलिस के द्वारा दिनांक 20/03/2024 को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा आदर्श आचार सहिता का पालन कराने, शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने एवं गुंडा बदमासो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में संपूर्ण शहर में कांबिंग गस्त की गई,कांबिंग गस्त के दौरान बस स्टैंड के पास सरप्राईज वाहन चेकिंग किया गया।

चेकिंग के दौरान 8 वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कुल जुमला 2400 रुपए का समंश शुल्क वसूल की गई, बाद दल्ली चौक, गंज पारा, खाले पारा, जवाहर पारा, पाण्डेय पारा , बुधवारी बाजार, संजय नगर, रेलवे स्टेशन, पाररास में कांबिंग गस्त की गई।

इस दौरान गुंडा बदमाश निगरानी बदमास, संदिग्ध वाहन,व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के तहत किया गया।
इस कांबिंग गस्त के दौरान 4 गिरफ्तारी वारंट 1 स्थाई वारंटी तामील की गई ,साथ ही गुंडा बदमाश विशिष्ट साहू उर्फ़ लोटिया पठान को अवैध शराब परिवहन करते 47 नग देशी शराब के साथ पकड़ा गया।

इसके खिलाफ पृथक से आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कांबिंग गस्त के दौरान एसडीओपी बालोद व थाना बालोद पुलिस के अधिकारी और जवान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts