खैरागढ़। दिनांक 30.09.2022 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा थाना खैरागढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने के समस्त स्टाफ का वेशभूषा, टर्न आउट तथा कीट-पेटी का निरीक्षण किया गया। अच्छा टर्नआउट तथा सुव्यवस्थित किट पेटी रखने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को इनाम हेतु अनुशंसा किया गया है।
अर्ध वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने का माल खाना, आर्म्स-एम्युनिशन का निरीक्षण कर भैतिक सत्यापन किया गया। महिला व पुरुष बंदीगृह, स्टोर, मुंशियाना, विवेचक कक्ष, वायरलेस कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। थाने में संधारित सभी प्रकार के रजिस्टर व दस्तावेज का अवलोकन कर तथा थाने की साफ-सफाई का के सम्बन्ध में अवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना स्टाफ के समस्याओं के सम्बन्ध में जायजा लेकर थाने के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्तम अनुशासन का परिचय देते हुए उत्कृष्ट व्यवसायिक कार्य दक्षता प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित कर इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक निलेश पांडे उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल,उपनिरीक्षक सीएल जांगड़े व समस्त अन्य थाना स्टाफ उपस्थित रहे।















