BREAKING

Uncategorised

SDOP, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के मौजूदगी में गुंडरदेही पुलिस ने किया पैदल मार्च

गुंडरदेही। आज दिनांक 24 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे शासन द्वारा घोषित लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुण्डरदेही दिनेश सिंन्हा की अगुआई में व तहसीलदार अस्वीन पुसाम ,रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही व नायब तहसीलदार प्रकाश सोनी व थाना पुलिस बल के साथ ,गुण्डरदेही के सब्जी मंडी , धमतरी चौक ,बस स्टैंड हटरी बाजार व सहाड़ा चौक तक का पैदल मार्च कर लाउड हीलर के माध्यम से जन सामान्य की दिनांक 23 की मध्य रात्रि से दिनांक 29 की मध्य रात्रि घोषित लोक डाउन के सम्बंध ने जानकारी दी गई ।जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सूचना को आमजन को पढ़कर सुनाया गया। लॉक डाउन का उलंघन किये जाने की स्थिति में कानूनी कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई।बिना मॉस्क घर से बाहर निकलने वालो पर चलानी कारवाही भी की जा रही है।

Related Posts