BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SDM मुकेश रावटे और ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने गंभीर सड़़क दुर्घटना स्थलो का किया संयुक्त निरीक्षण

 

भिलाई। पुष्पेन्द्र मीणा, जिला दण्डाधिकारी दुर्ग एवं डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा जिले के गंभीर सड़क दुर्घटना के कारणो के जानने हेतु स्थल निरीक्षण करने निर्देश दिये जाने के परिपालन में आज दिनांक को मुकेश रावटे, (एसडीएम), सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक, (यातायात) एवं जयंत वर्मा, उप अभियंता पीडब्ल्यू (एन.एच.) तथा अजिता साजन, सब इंजीनियर (लोक निर्माण विभाग भ/स) के द्वारा विगत दिनों हुए 04 गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलो का निरीक्षण किया गया:-

हीरो शो रूम के पास खुर्सीपार एनएच:- घटना स्थल निरीक्षण के पश्चात रम्बल्ड्र स्ट्रीप बनाने, उचित प्रकाश व्यवस्था, वाहन चालको के लिए सूचनात्मक एवं चेतावनी परख बोर्ड लगाने कहा गया।

चौहान पेट्रोल पम्प के पास कोहका भिलाई:- घटना स्थल रोड का चौडीकरण कर डिवाईडर बनाने, रोड मार्किग, पेडो की छटाई, उचित प्रकाश व्यवस्था, अंधा मोड होने के कारण, सूचनात्मक एवं चेतावनी परख बोर्ड लगाने कहा गया।

आदर्श पेट्रोल पम्प के पास सुपेला:- उक्त घटना स्थल का निरीक्षण के पश्चात पाया गया कि मृतक द्वारा निर्धारित क्रासिंग स्थल से वाहन पार ना कर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे से लापरवाहीपूर्वक रोड क्रास करते पाया गया।

ग्राम नदंकट्ठी एवं कोडिया के मध्य पुलिया:- उक्त मार्ग सकरा होना पाया गया जिस पर रोड का चौडीकरण कर डिवाईडर निर्माण, पेडो की छटाई, पेडो में रेडियम लगाना, उचित प्रकाश व्यवस्था, रोड मार्किग, केट्स आई लगाने हेतु निर्देशित किया गया। दुर्ग से धमधा मार्ग पर आने वाले पुल पुलिया का मरम्मत कार्य कराकर क्रश बेरियर लगाने हेतु बताया गया।

Related Posts