आपको बता दें कि यह यूनिट का सबसे ज्यादा बिक्री योग्य स्टील उत्पादन है, इससे पहले मई 2008 में 7505 टन का उत्पादन हुआ था, इस लिहाज से देखें तो करीब 14 साल बाद इतना बड़ा उत्पादन हुआ है…
राउरकेला (ए)। सेल की सिलिकॉन स्टील मिल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, अगस्त माह में इस प्लांट से 7525 टन बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन हुआ, जो एक नया रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि यह यूनिट का सबसे ज्यादा बिक्री योग्य स्टील उत्पादन है। इससे पहले मई 2008 में 7505 टन का उत्पादन हुआ था। इस लिहाज से देखें तो करीब 14 साल बाद इतना बड़ा उत्पादन हुआ है।
सिलिकॉन स्टील मिल की रिवर्सिंग मिल ने 8 अगस्त, 2022 को 470 टन का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया था। यह सितंबर, 2005 के 458 टन के पिछले रिकॉर्ड से 12 टन ज्यादा है।
बीते 1 सितंबर को राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने सिलिकॉन स्टील मिल का दौरा कर प्लांट से जुड़े लोगों को बधाई दी। अतुन भौमिक साथ एस आर सूर्यवंशी, ईडी (वर्क्स), पीके सतपथी, ईडी (P&A), पीके साहू, ईडी (प्रोजेक्ट्स), सोमनाथ त्रिपाठी, ईडी (एमएम) और कई मुख्य महाप्रबंधक थे।















