BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SAGES घुघुवा के छात्रों ने पेट्रोल स्कैम रोकने के लिए प्रोटोटाइप मशीन का किया अविष्कार

ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के द्वारा SAGES घुघुवा के छात्रों को मिला प्रथम पुरस्कार…

भिलाई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय घुघुवा (क) के छात्रों ने ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के द्वारा नेशनल इनोवेशन फेस्ट 2.0 के कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें पांच प्रोजेक्ट 11 विद्यार्थियों गोपेश साहू, कार्तिकेय साहू, राहिल, भूमिका साहू, अनिशा, पूर्वेश साहू, आयुष जोशी, अमित कुमार साहू, गितेश खिलारी, केनिका चंद्राकर, हेमा साहू व मारिया जास्मिन प्रभारी एवं मेंटर के द्वारा प्रदर्शित किया गया।

प्रोटोटाइप में छात्र छात्राओं का टाप 10 में 2 प्रोटोटाइप का अनुमोदित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्रोटोटाइप में हमारे छात्र आयुष जोशी तथा पुर्वेश (कक्षा ग्यारहवीं कॉमर्स) के द्वारा पेट्रोल स्कैम को रोकने के लिए जो प्रोटोटाइप बनाया गया उसको प्रथम पुरस्कार व ₹15000 की राशि और सातवां स्थान गोपेश और साथी ने प्राप्त किया।

अन्य छात्रों को सर्टिफिकेट प्राप्त हुए कार्यक्रम में ओपी जिंदल के विशिष्ट अतिथि के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय घुघुवा पर विशेष टिप्पणी में कहां पूरे भारत से आये हुए में मात्र एक विद्यालय जो कि हिंदी तथा शासकीय विद्यालय से यह प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है उन्होंने हिंदी भाषा की महत्ता पर विशेष जोर देते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया देश के विभिन्न कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी के इन्नोवेटर्स कोई भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया।

विद्यालय तथा ग्रामवासियों के द्वारा छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। पुरुषोत्तम तिवारी शाला समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा सरपंच लोकेश्वर साहू जनपद सदस्य ठकेंद्र धनकर सदस्य ढालसिंह साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य जीवन लाल वर्मा व्याख्याता माधुरी पाल ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना और आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Posts