BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

RRB ने एनटीपीसी पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस किया रिलीज, कुल 10884 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस रिलीज किया है. कुल 10884 पदों पर भर्ती होगी, रजिस्ट्रेशन की तारीखें अभी नहीं आयी हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। रेलवे में नौकरी पाना किसका सपना नहीं होता. अगर आप भी यहां काम करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे आपके लिए बेहतरीन मौका लाया है. आरआरबी एनटीपीसी ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे रजिस्ट्रेशन लिंक खुलते ही आवेदन कर सकते हैं. जरूरी डिटेल हम यहां साझा कर रहे हैं।

आरआरबी एनटीपीसी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 10884 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. ये पद लेवल 2, 3, 5 और 6 के हैं. इनके तहत जूनियर क्लर्क, एकाउंट्स क्लर्क, टाइम कीपर, सीनियर क्लर्क, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर वगैरह के बहुत से पदों पर भर्ती होगी।

ये पद नॉन-टेक्निकल कैटेगरी में आते हैं और इनके लिए डिटेल्ड नोटिस जल्द ही रिलीज किया जाएगा. बेहतर होगा अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. ये भी संभावना है कि डिटेल्ड नोटिस में वैकेंसी की संख्या बढ़ जाए पर पक्की तौर पर ऐसा अभी नहीं कहा जा सकता।

ये एग्जाम दो कैटेगरी में लिया जाता है. अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए और ग्रेजुएट पदों के लिए पहले के तहत मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं तो दूसरे के तहत ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. यूजी पदों की एज लिमिट 18 से 30 साल और ग्रेजुएट पास की एज लिमिट 18 से 33 साल तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल

कुल पद – 10844

अंडर ग्रेजुएट पद – 3404

ग्रेजुएट पद – 7479

यूजी पदों का डिटेल

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 990 पद

एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट – 361 पद

ट्रेन्स क्लर्क – 68 पद

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क – 1985 पद

ग्रेजुएट पदों का डिटेल

गुड्स ट्रेन मैनेजर – 2684 पद

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर – 1737 पद

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 725 पद

जूनियर एकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट – 1371 पद

स्टेशन मास्टर – 963 पद.

कैसे होगा सेलेक्शन

पद के मुताबिक सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. जैसे स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए सीबीटी 1, 2, सीबीएटी, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन पास करना होगा. बाकी पदों के लिए भी जरूरत के मुताबिक सीबीटी 1,2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल राउंड पास करना होगा. परीक्षा के एडमिट कार्ड कुछ समय पहले रिलीज होंगे।

एप्लीकेशन फीस कितनी है

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीएच, महिला कैंडिडेट्स, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 250 रुपये शुल्क देना होगा. इसमें से काफी पैसा सीबीटी वन में बैठने के बाद रिफंड हो जाएगा. जनरल को 400 रुपये और बाकी को पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे।

सैलरी कितनी मिलेगी

सैलरी भी पद के हिसाब से है. जैसे अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए सैलरी 19,900 रुपये से लेकर 21,700 रुपये तक होगी. वहीं ग्रेजुएट पास पदों के लिए सैलरी 25,500 रुपये से लेकर 35,400 रुपये तक होगी. इसके साथ ही तमाम और सुविधाएं भी मिलेंगी।

नोट कर लें जरूरी वेबसाइट

इसके अलावा जरूरी वेबसाइट भी नोट कर लें, जहां से न केवल आवेदन किया जा सकेगा बल्कि डिटेल्ड नोटिस भी चेक किया जा सकता है. वेबसाइट का पता ये है- indianrailways.gov.in. इस पर नजर बनाए रखें. रजिस्ट्रेशन की तारीखें अभी रिलीज नहीं हुई हैं।

Related Posts