नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा का मानना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन चाहें उस दिन पीसीबी बर्बाद हो सकता है। रमीज राजा ने कहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 50 फीसदी आईसीसी की फंडिंग से चलता है और आईसीसी को 90 फीसदी फंडिंग भारतीय बाजार से आती है। रमीज राजा ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान ने अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हरा दिया, तो एक इन्वेस्टर पीसीबी को ब्लैंक चेक देने के लिए तैयार है।
रमीज राजा ने सीनेट स्टैंडिंग कमिटी ऑन इंटर-प्रोविंशियल कोऑर्डिनेशन (आईपीसी) की मीटिंग में कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की फंडिंग पर 50 फीसदी चलता है और आईसीसी फंडिंग यह होती है कि वे टूर्नामेंट्स कराते हैं और उससे जो पैसे आते हैं वो अपने मेंबर्स बोर्ड्स में बांट देते हैं और वो जो आईसीसी की फंडिंग है वह 90 फीसदी भारतीय मार्केट से आती है। एक तरह से इंडिया का पैसा पाकिस्तान क्रिकेट को चला रहा है। अगर कल को भारतीय प्रधानमंत्री ये सोच लेते हैं कि हम पाकिस्तान को फंडिंग नहीं देंगे तो पीसीबी ढह भी सकता है।’
“50% of PCB is run on ICC funding. 90% of ICC is run on BCCI funding. India is running PCB. Modi can shut down PCB the day he wants.”
– PCB Chairman, Ramiz Raja pic.twitter.com/4DOqJOQLGJ
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 7, 2021
पाकिस्तान और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच 24 अक्टूबर को खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान की टीमें द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं, ऐसे में दोनों टीमें बस आईसीसी इवेंट्स में हिस्सा लेती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मैच 2019 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। वर्ल्ड कप में आज तक कभी पाकिस्तान भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाया है।















