दुर्ग। पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप पुलिस लाइन, दुर्ग में शस्त्र पूजा, वाहन पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान विभागीय शस्त्रों के साथ पुलिस लाइन के वाहनों एवं राजपत्रित अधिकारियों के शासकीय वाहनों का भी पूजन-अर्चन किया गया।
दिनांक 20.10.2026 को पुलिस लाइन, दुर्ग में दुर्ग पुलिस द्वारा परंपरानुसार पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया तथा पुलिस विभाग के शस्त्रों की पूजा की गई।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में उपलब्ध विभागीय वाहनों एवं राजपत्रित अधिकारियों के शासकीय वाहनों का भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। शस्त्र पूजन एवं हवन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ब्लैंक कारतूसों से औपचारिक फायरिंग की गई।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान पुलिस विभाग की परंपराओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
















