BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

NTPC-SAIL पावर लिमिटेड ने कलेक्टर को प्रदान किया 30 लाख रुपये का चेक, रोजगार के लिए निःशुल्क ई-पंजीयन शुरू

दुर्ग। कोविड महामारी से निपटने के लिए एनएसपीसीएल ने अपनी भागीदारी पुनः दी है। जिले में इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने 30 लाख रुपए की राशि का चेक आज इसके प्रबंधन ने कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को सौंपा।

इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत इस तरह की भागीदारी से निश्चित ही स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने में प्रशासन को बड़ी मदद मिली है और इसके लिए एनएसपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह प्रथम किश्त है जो प्रबंधन ने दिया। इसके बाद 30 लाख रुपए की एक और किश्त दी जाएगी। इस मौके पर सी के समांता महाप्रबंधक एनटीपीसी और उप महाप्रबंधक अब्दुल वसीम मौजूद थे।

रोजगार के लिए निःशुल्क ई-पंजीयन
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ई-पंजीयन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके तहत अनुसूचित जाति क्षेत्रों के लिए 12वीं पास एवं सामान्य क्षेत्रों के लिए स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निविदाओं के माध्यम से कार्य आबंटित किया जाना है। इस प्रणाली के तहत् क्षेत्रवार पंजीयन किया जाएगा। पंजीकृत बेरोजगार अपने-अपने क्षेत्र के स्वीकृत कार्यों के लिए आमंत्रित निविदा में भाग ले सकते हैं। पंजीयन के लिए पात्र उम्मीदवार वांछित प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा ई-पंजीयन का कार्य जिला दुर्ग के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Related Posts