BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

NSS और NCC के छात्रों को दुर्ग यातायात पुलिस ने दिया प्रशस्ति पत्र, शांतिपूर्ण होली मनाने में छात्रों ने किया था पुलिस का सहयोग

 

होली त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने हेतु एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र/छात्राओं द्वारा यातायात पुलिस के साथ अपना सहयोग प्रदान किये जाने के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया…

भिलाई। विगत 17 एवं 18 मार्च को होली त्योहार को सौहाद्र पूर्ण मनाने हेतु जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र/छात्राओं का दुर्ग भिलाई शहर के विभिन्न चौक चौराहो में यातायात व्यवस्था हेतु सहयोग लिया गया था इन छात्र/छात्राओं के द्वारा यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस दुर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लगन एवं मेहनत से कार्य किया गया था।

जिसके परिणाम स्वरूप होली त्योहार शांतिपूर्ण मनाया गया जिससे प्रसन्न होकर बी.एन.मीणा, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा उक्त छात्र/छात्राओं के उत्सावर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य के शुभकामना हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान करने निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देश के परिपालन में मंगलवार को यातायात कार्यालय नेहरू नगर भिलाई में कविलाश टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) तथा अनीष सारथी, सूबेदार (यातायात) के उपस्थिति में बीआईटी दुर्ग के एनएसएस-17, एनसीसी-05, स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय के एनसीसी-06, उदय प्रसाद उदय पॉलिटेक्नीक कॉलेज के एनसीसी-06, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी-10, सेथ थॉमस कालेज के एनसीसी-07, कल्याण महाविद्यालय के एनसीसी-08, खूबचंद बघेल महाविद्यालय के एनसीसी-08 कुल-67 छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts