BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

NHAI ने 2022-23 में अब तक का सबसे ज्यादा हाइवे का किया निर्माण, मार्च महीने में नेशनल हाई-वे बनाने की स्‍पीड पहुंची प्रतिदिन 78 किलोमीटर

देश में एनएचएआई हाइवे का निर्माण करता है. एनएचएआई ने 2022-23 में अब तक का सबसे ज्यादा हाइवे का निर्माण किया है…

नईदिल्ली (ए)। देश में लगातार बड़े स्तर पर सड़कों और हाईवे का नेटवर्क खड़ा हो रहा है. दो वित्त वर्ष से सड़क बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा है. इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान सबसे तेज गति से सड़कें बनाने का रिकॉर्ड कायम हुआ था।

इन सबके बीच सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाइवे बनाने का डाटा अभी तक जारी नहीं किया है. इसमें मंत्रालय बताता है कि देश में सड़कों का कितना निर्माण हुआ है. साल 2022-23 का वित्त वर्ष खत्म होने के 15 दिन बाद भी 2022-23 के लिए अभी तक डेटा घोषित नहीं किया है।

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने बताया कि इस बार नेशनल हाईवे को लेकर सबसे ज्यादा निर्माण हुआ. हर रोज 78 किलोमीटर बनाया गया जो कि मार्च में 2400 से ज्यादा किलोमीटर रहा. यह पिछले 11 महीने में सबसे ज्यादा है इसलिए डाटा जमा करने में समय लग रहा है।

देश में एनएचएआई, हाइवे का निर्माण करता है. एनएचएआई ने 2022-23 में अब तक का सबसे ज्यादा हाइवे का निर्माण किया है. इस दौरान 5,544 किलोमीटर का हाइवे बनाया गया है. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में एनएचएआई के अलावा,  NHIDCL और राज्य PWD भी सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से नेशनल हाइवे का निर्माण करते हैं।

सरकारी आंकड़े बताते हैं कि हर साल मार्च में नेशनल हाइवे निर्माण में बढ़ोतरी का चलन रहा है, लेकिन पिछले तीन सालों बढ़ोतरी असामान्‍य रही है. अधिकारियों ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने (मार्च) में भारी बढ़ोतरी सभी महीनों के निर्माण डेटा को अपडेट करने की वजह से हुई है।

इस साल के मार्च महीने में सरकार ने 10,500 किलोमीटर का नेशनल हाइवे निर्माण किया. बता दें कि इस दौरान सरकार ने 12,000 किलोमीटर का नेशनल हाइवे निर्माण करने का लक्ष्य रखा था।

Related Posts