BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बेमेतरा। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा नागरिकों के प्रति पुलिस के व्यवहार को अधिक जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts