BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

NCC केडर्स विभिन्न चौकों पर वाहन चालकों को दे रहें है यातायात नियमों की जानकारी

भिलाई। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कविलाश टंडन के मार्ग दर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गुरजीत सिंह के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं वाहन चालको को यातायात नियमों की जानकारी दिये जाने हेतु चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10.06.2022 से जिले के पटेल चौक, नेहरू नगर चौक, सुपेला कटिंग, चन्द्रा मौर्या कटिंग, पावर हाउस कटिंग एवं सिरसा गेट चौक में सांईस कॉलेज के 15 एनसीसी कैडटर्स एवं सुराना कॉलेज के 07 एनसीसी कैडटर्स के द्वारा वाहन चालको से यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की जा रही है साथ ही हाथ में लिये बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगो को यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले सडक दुर्घटना के गंभीर परिणाम से अवगत कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगे निरन्तर जारी रहेगा।

Related Posts