BREAKING

घर-परिवारछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

LPG रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर IOC का बयान, ग्राहकों के लिए उठाए बड़े कदम…

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी IOC ने कहा कि परेशान होने की जरुरत नहीं है. कंपनी लॉकडाउन की स्थिति में भी सभी को सिलेंडर उपलब्ध कराएगी. दरअसल पिछले 3-4 दिनों में नॉर्थ ईस्ट के साथ-साथ देश के कई इलाकों में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने की खबरों के चलते LPG रसोई गैस सिलेंडर की खरीदारी तेजी से बढ़ गई।

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है इस दौरान लोगों को रसोई गैस की कोई परेशानी ने हो इसीलिए आईओसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी तेजी से प्रोडक्शन बढ़ा रही है।

अगले कुछ दिनों में इसका असर दिखने लगेगा. इसके साथ ही गैस की ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ग्राहकों को उनके दरवाजे पर ही गैस डिलीवरी की जाएगी. साथ ही जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं है उन्हें 5 किलो का एफटीएल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

कहां से खरीद सकते हैं सिलेंडर- IOC ने ट्वीट कर बताया है कि ग्राहक अपने शहर में इंडेन के किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर या प्वाइंट ऑफ सेल पर जाकर 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं. वो भी ऑन द स्पॉट।

एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं- कंपनी के मुताबिक, 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के लिए किसी एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है. पैसे दें, गैस ले जाएं।

कहां कराएं रिफिल- कंपनी के अनुसार, ग्राहक इंडेन के किसी भी सेलिंग प्वाइंट पर 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर रिफिल करा सकते हैं. यह सिलेंडर BIS प्रमाणित सिलेंडर है, जिससे सुरक्षा और बढ़ जाती है।

Related Posts