BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ISRO ने शुरू किया फ्री ऑनलाइन कोर्स: रिमोट सेंसिंग क्षेत्र में करियर बनाना का सुनहरा मौका, इस तिथि तक कर सकते है आवेदन?

इसरो ने रिमोट सेंसिंग टेक्निक्स फॉर जियोलॉजिकल एप्लीकेशन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया है. जिसके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर लें…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रिमोट सेंसिंग में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है. यह कोर्स उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो रिमोट सेंसिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. ये ऑनलाइन कोर्स भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के तहत भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (आईआईआरएस) की तरफ से ऑफर किया जा रहा है।

आईआईआरएस की तरफ से शुरू किए गए एडवांस इन रिमोट सेंसिंग टेक्निक्स फॉर जियोलॉजिकल एप्लीकेशन कोर्स को रिमोट सेंसिंग के फील्ड में प्रैक्टिकल जानकारी देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है. इसमें मैपिंग, मॉनिटरिंग, लैंडस्लाइड आदि शामिल हैं. अभ्यर्थी को ई-क्लास प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्टडी मैटेरियल मुहैया कराया जाएगा. उम्मीदवार eclass.iirs.gov.in/login पर जाकर क्लास ले सकेंगे।

इस फ्री ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अर्थ साइंस में स्नातकोत्तर होना चाहिए. इसके अलावा जियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, अर्थ साइंस, जियो एक्सप्लोरेशन, जियोग्राफी जैसे सब्जेक्ट्स और सिविल इंजीनियरिंग, जियोसाइंस, माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किए हुए छात्र इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ये कोर्स करने के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. नोडल सेंटर्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों को 70 फीसदी उपस्थिति के आधार पर प्रमाण-पत्र मिलेगा. वहीं, व्यक्तिगत तौर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार को पाठ्यक्रम के प्रत्येक सत्र में 70 घंटे उपस्थित होना होगा. व्यक्तिगत तौर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार इसरो एलएमएस के माध्यम से ऑनलाइन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार 11 मार्च से लेकर 15 मार्च 2024 तक चलने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए नोडल सेंटर या फिर व्यक्तिगत रूप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक साइट isrolms.iirs.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

Related Posts