BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

IRCTC की नई वेबसाइट आज से हो जाएगी लाइव, 01 मिनट में फटाफट 10 हजार लोग करा सकेंगे टिकट बुक, जानिए क्या है खासियत

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) की नई वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है. आईआरसीटीसी की इस अपग्रेडेड वेबसाइट खासियत यह है कि इसके जरिए एक मिनट में कम से कम 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकती है. इसके साथ ही, आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट की एक खासियत और है कि इस पर एक समय में करीब 5 लाख लोग एक साथ लॉगइन कर सकते हैं….

 

नईदिल्ली (ए)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) की नई वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है. आईआरसीटीसी की इस अपग्रेडेड वेबसाइट खासियत यह है कि इसके जरिए एक मिनट में कम से कम 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकती है. इसके साथ ही, आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट की एक खासियत और है कि इस पर एक समय में करीब 5 लाख लोग एक साथ लॉगइन कर सकते हैं।

हालांकि, आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का कोई अलग से डोमेन नहीं है, बल्कि आप इसे पुराने डोमेन यानी www.irctc.co.in पर ही लॉगइन कर सकते हैं. कुल मिलाकर यह कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट को कुछ नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है. नई वेबसाइट को नेक्स्ट जेनरेशन नाम दिया गया है।

हालांकि, इस नई वेबसाइट को लेकर दावा है कि तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान ऐन मौके पर वेबसाइट हैंग नहीं होगी. इसके अलावा, यह भी दावा किया जा रहा है कि एक मिनट में 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी. 6 करोड़ यूजर्स वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं।

नई वेबसाइट में क्या है खास?- मीडिया की खबरों के अनुसार, आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है. इसके अलावा, फॉन्ट आदि में भी बदलाव किए गए हैं. पुरानी साइट के होम पेज पर जहां Book Your Ticket लिखा था, वहीं अब नई साइट पर BOOK TICKET कैपिटल लेटर में लिखा रहेगा. BOOK TICKET के ठीक ऊपर PNR Status और Chart के बारे में जानकारी मिल जाएगी. नई वेबसाइट पर लॉगइन से पहले ही आपको जेनरल या तत्काल के विकल्प को चुनने के साथ श्रेणी क्लास को चुनने का विकल्प भी मिल जाएगा।

 

वेबसाइट में क्या हुआ बड़ा बदलाव-इसके साथ ही, वेबसाइट में जो बदलाव हुआ है, वह यह कि पहले मास्टर लिस्ट (पहले सेव किए गए पैसेंजर की लिस्ट) से पैसेंजर की डीटेल को चुनना पड़ता था, जबकि अब अपने आप मास्टर लिस्ट आपके सामने सर्च रिजल्ट की तरह आ जाएगी. इनमें से आप पैसेंजर को चुन सकेंगे।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पैसेंजर की डीटेल को भरने में समय की बर्बादी नहीं होगी और आप फटाफट टिकट बुक कर पाएंगे. इसके अलावा, आप नई वेबसाइट के जरिए किसी स्टेशन पर कमरे की बुकिंग टिकट के साथ ही कर सकेंगे. नई वेबसाइट को काफी फास्ट बनाया गया है, जिसका अनुभव आप खुद लॉगइन करके प्राप्त कर सकते हैं।

 

रेलवे की 83 फीसदी टिकटों की हो रही ऑनलाइन बुकिंग- बता दें कि इस समय करीब 83 फीसदी रेलवे टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो रही है, लेकिन सरकार की कोशिश है कि इसे 100 फीसदी किया जाए. इसी वजह से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अपग्रेडेशन को लेकर लगातार काम हो रहा है. नई वेबसाइट इसी प्रयास का एक हिस्सा है।

पहले से ज्यादा मिलेंगे फीचर्स- भारतीय रेल ने कहा कि हम अपनी ई-टिकटिंग वेबसाइट में यूजर पर्सनलाइजेशन और फैसिलिटी को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. नई वेबसाइट्स से हर मिनट 10000 से ज्यादा टिकट बुक हो सकेंगे. IRCTC की नई वेबसाइट में यात्रियों के लिए ज्यादा बेहतर फीचर्स होंगे, जिससे टिकट बुकिंग आसान हो जाएगा. टिकट बुकिंग के साथ खाना बुक के लिए अलग से फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी पसंद का खाना बुक कर सकते हैं.
ज्यादा लोड पड़ने पर भी वेबसाइट के हैंग होने की समस्या नहीं होगी. वेबसाइट में पहले के मुकाबले होंगे ज्यादा विज्ञापन होंगे, जिससे IRCTC को ज्यादा रेवेन्यू मिलने के भी आसार हैं।

IRCTC में शुरू हुई नई सुविधा- IRCTC ने एक नया पोस्ट पेड पेमेंट ऑप्शन भी शुरू किया है. इस सुविधा के जरिए IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करके इसका भुगतान बाद में किया जा सकता है. इसमें यात्री टिकट बुक कर के ई-पेमेंट के जरिए 15 दिन के अंदर भुगतान कर सकता है या फिर टिकट की डिलिवरी के 24 घंटे के अंदर भी पेमेंट किया जा सकता है।

Related Posts