रायपुर। शनिवार को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का फेरबदल आदेश किया है। राज्य सरकार ने जहां दुर्ग के आईजी IPS विवेकानंद सिन्हा को प्रमोशन का तोहफा दिया है तो वहीं दूसरी ओर राज्य पुलिस सेवा के 4 अफसरों का ट्रांसफर किया है।

तबादला आदेश में धर्मेंद्र कुमार छवई को 16वीं बटालियन से तीसरी बटालियन अमलेश्वर का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं उमेश चौधरी को कांकेर 22वीं बटालियन से एआईजी, दूरसंचार, पीएचक्यू बनाया गया है। इसके अलावा चैनदास टंडन 17वीं बटालियन कवर्धा से एसपी रेडियो जोन बिलासपुर बनाया गया है जबकि सुरजन राम भगत को डिप्टी कमांडेंट महासमुंद से 22वीं बटालियन कांकेर का कमांडेंट बनाया गया है।













