रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के राहुल भगत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सचिव नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।बता दें कि, 2005 बैच के आईपीएस राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर हैं. वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। सीएम के राहुल भगत तीसरे सचिव होंगे। इसके पहले आईएएस पी दयानंद, बसवराजु दो सचिव नियुक्त किया गया है। राहुल भगत पहले आईपीएस है जो सचिव नियुक्त हुए है।
भारतीय पुलिस सेवा के अफसर राहुल भगत मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर पदस्थ हैं। भगत 2005 बैच के अफसर हैं और वे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ काम कर चुके हैं।
राहुल भगत का जन्म 15 अक्टूबर 1974 को हुआ था। 2004 में यूपीएससी निकालकर 22 अगस्त 2005 को उन्होंने आईपीएस की सेवा ज्वाइन की। बेहद साफ सुथरी छवि के आईपीएस राहुल भगत छत्तीसगढ़ में नारायणपुर कांकेर रायगढ़ और कवर्धा के एसपी रह चुके हैं। भगत स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी भी रहे हैं।
गौरतलब है कि आईपीएस राहुल भगत बिहार (अब झारखंड) के रहने वाले हैं. उन्होंने पीजीडीएम मार्केटिंग एंड टेलीकॉम की डिग्री ली है।
2004 में यूपीएससी निकालकर 22 अगस्त 2005 को उन्होंने आईपीएस की सेवा ज्वाइन की. पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में विष्णुदेव साय के केंद्र में मंत्री रहने के दौरान आईपीएस राहुल उनके पीएस रहे हैं। देखे आदेश…

















