शामली के एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा का ‘पुष्पा’ फिल्म के एक डॉयलॉग को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया है. पढ़े यह खबर…
लखनऊ (ए)। शामली के एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा, रील लाइफ में है ‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं. जबकि हकीकत में अब ‘पुष्पा’ झुकेगा भी और धरा भी जाएगा।
महाराष्ट्र में लाल चंदन तस्कर गिरफ्तार
दरअसल, इन दिनों लोगों में ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी का प्रयास करने वाले कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह तस्कर ‘पुष्पा’ फिल्म से प्रेरित बताये जा रहे हैं।
लोगों ने कहा, फायर है आपका यह ट्वीट
एसपी सुर्कीर्ति माधव के इस ट्वीट पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. ‘द लल्लनटॉप’ के असिस्टेंट एडिटर सौरभ त्रिपाठी ने कहा, फायर है आपका यह ट्वीट. वहीं, आईएएस अवनीश शरण ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होने कहा- बेचारा पुष्पा. एक अन्य यूजर सुभाष विश्वकर्मा नाम ने कहा, मेरा मानना है कि 20 प्रतिशत सच्ची कहानी को देख कर बॉलीवुड Movie बनाती है, लेकिन उसी बॉलीवुड Movie को देखकर ज्यादा अपराध, चोरी, डकैती, गुंडागर्दी, कानून व्यवस्था का माहौल खराब करने जैसे घटनायें बढ़ती जा रही है, उसका जीता जागता ये सबूत पुष्पा है।
Smuggler inspired by 'Pushpa' movie attempts to smuggle red sandalwood, get caught by the police.
In reel life- 'पुष्पा' झुकेगा नहीं।
In real life – 'पुष्पा' झुकेगा भी, धरा भी जायेगा। pic.twitter.com/GH7SUArLaA— Sukirti Madhav Mishra 🇮🇳 (@SukirtiMadhav) February 3, 2022
आपको फ्लावर समझने की गलती कर दी
मयंक अवस्थी ने कहा, हम लोगों ने अभी देखी नहीं… लोग देखकर कितने आगे निकल गए? ज्ञान बिहारी मिश्रा ने कहा, आपको फ्लावर समझने की गलती कर दी. उसे क्या पता की आप फायर हैं. भास्कर कुमार झा ने लिखा, जहां पुष्पा मिलेगा, वहां लकड़ी नहीं मिलेगी.. और जहां लकड़ी मिलेगी, वहां पुष्पा नहीं मिलेगा. पर बेचारा… यहां दोनों मिल गए. वैरागी ने लिखा, इसको शादी में जरूर आना देखना चाहिए था, यूपीएससी का फार्म भी आ गया।















