BREAKING

Uncategorised

IPS दीपांशु काबरा का पोस्ट किया हुआ वीडियो जमकर हो रहा वायरल, देखिए कैसे दो चलती ट्रेनों के बीच फंसे घोड़े ने बचाई अपनी जान?

रायपुर। अगर आपको अपनी जिंदगी में कुछ भी हासिल करना है तो एक बात गांठ बाध लें, अपने आप पर विश्वास करना सीखें, क्योंकि किसी भी काम में सफल होने के लिए खुद पर विश्वास होना सबसे जरूर है. जिस इंसान को खुद पर विश्वास नहीं होता वह मंजिल पाने से पहले ही लड़खड़ा जाता है, वहीं यदि खुद पर विश्वास हो तो इंसान हर बाधा को हंसते हंसते पार कर लेता है. अगर आपको हमारी बात पर यकीन न हो तो यह वीडियो देख लीजिए, जो इस बात की चीख-चीख कर गवाही दे रहा है कि किसी चुनौती का सामना करने के लिए खुद पर विश्वास कितना जरूरी है।

मौत के बीच से खुद को बचा ले गया घोड़ा
यह वीडियो एक घोड़े का है, जो अचानक सामने से आ रहीं दो ट्रेनों के बीच में फंस जाता है. घोड़े को देखते ही ट्रेन में बैठे कुछ लोग शोर मचाना शुरू कर देते हैं. जो घोड़ा पहले धीमी गति से भाग रहा था वह लोगों की आवाज सुनकर तेज रफ्तार से दौड़ना शुरू कर देता है. लोगों के शोर मचाने के बाद भी वह घोड़ा बिना रास्ता बदले एक सीधी लाइन में दौड़ता रहता है और आखिरकार दोनों ट्रेनों के बीच से सुरक्षित निकल जाता है।

वीडियो देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐसी स्थिति में कोई भी इंसान अपना संतुलन खो सकता था, लेकिन घोड़े ने एक जानवर होने के बावजूद अपना विश्वास डगमगाने नहीं दिया, अगर उसका कोई भी पैर इधर उधर पड़ जाता तो उसकी जान जा सकती थी. यह वीडयो सबक सिखाती है कि जब एक जानवर इस मुश्किल परिस्थिति से खुद को बाहर निकाल सकता है तो इंसान के पास तो फिर बुद्धि और विवेक का भंडार है।

इसलिए हमेशा खुद पर विश्वास रखी, तभी आपको अपनी मंजिल आसानी से मिल सकती है। घोड़ा 2 ट्रेनों के बीच फंस गया. उसे दौड़ना आता था, रास्ता बदले बिना दौड़ता रहा और अंत में बाहर निकल आया।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- घोड़ा 2 ट्रेनों के बीच फंस गया. उसे दौड़ना आता था, रास्ता बदले बिना दौड़ता रहा और अंत में बाहर निकल आया।

छोटे से वीडियो में मानो जिंदगी का सबक है. मुश्किलों के बीच फंसकर विचलित ना हो, बस खुद पर भरोसा रख के आगे बढ़ते रहो. इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है. वहीं, इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे है।

Related Posts