BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

IPS अमरेश मिश्रा की जल्द होगी छत्तीसगढ़ वापसी, भारत सरकार ने मूल कैडर में भेजने के संबंध में जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के तेज तर्रार आईपीएस अफसर अमरेश कुमार मिश्रा जल्द ही डेपुटेशन से वापस लौट रहे है। आईपीएस अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अफसर है। वर्तमान में एनआईए में डीआईजी के पद पर कार्यरत है। जनवरी 2019 से वो डेपुटेशन पर दिल्ली गए थे जो की अब जल्द ही छत्तीसगढ़ वापस आ रहे है। जनवरी 2023 में प्रमोट होकर डीआईजी से आईजी हो चुके है।

भारत सरकार, गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है जिसमे कहा गया है की आईपीएस अमरेश मिश्रा को समय से पहले उनके मूल कैडर में भेजा जा रहा है। अमरेश कुमार मिश्रा, आईपीएस (सीएच: 2005), डीआईजी, एनआईए को आईपीएस के पैरा-14.2 के संदर्भ में तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर में समय पूर्व लौटाने के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी देने का निर्देश दिया गया है। एनआईए से अधिकारी की कार्यमुक्ति की तारीख कृपया इस मंत्रालय को सूचित की जाए।

ज्ञात हो कि आईपीएस अमरेश मिश्रा मूलतः बिहार से है और उन्होंने धनबाद आईआईटी से पेट्रोलियम में बीटेक किया है। नौकरी करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और 2005 में आईपीएस के लिए चयनित हुए।

आईपीएस अमरेश मिश्रा बस्तर, नारायणपुर, कोरबा, दुर्ग और रायपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है। दुर्ग एसपी और रायपुर एसएसपी रहते हुए इन्होंने सुधखोर, धोखाधड़ी और बेसिक पुलिसिंग पर बहुत ही सराहनीय कार्य किया। दुर्ग एसपी रहते हुए इन्हे फिक्की अवार्ड भी मिल चुका है।

आईपीएस अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ कैडर के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते है। छत्तीसगढ़ की जनता इनके काम को देख चुकी है। खास कर जिन जिलों के ये एसपी रहे है वहां की जनता इनके पुलिसिंग से बहुत खुश रही है वही अपराधियों में इनका खौफ रहा है। देखे आदेश…

 

Related Posts