BREAKING

Uncategorised

IMD की चेतावनी: ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश और बिहार में होगी भारी बारिश

नईदिल्ली (ए)। भारत मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले 48 घंटों में तेज बारिश होगी।

आईएमडी ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि एक चक्रवात उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब में बन रहा है जिसकी वजह से दक्षिण गुजरात, पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश होगी।

आईएमडी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा होगी. अगस्त से बारिश में कमी आने की संभावना है।

आईएमडी ने वेदर फोरकास्ट में बताया है कि 28-29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी. वहीं 28 से 30 जुलाई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में भारी बारिश होगी।

जबकि 28 जुलाई से एक अगस्त तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश में भारी बारिश होगी. कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भी 28 अगस्त से एक अगस्त तक इन इलाकों में भारी बारिश होगी. झारखंड और बिहार के कई इलाकों में आज सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है।

Related Posts