BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG-SSP ने रेंज साइबर थाना और साइबर ट्रेनिंग सेंटर भवन का भूमिपूजन और दधीचि प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन किया

भिलाई। दिनाँक 23.12.2025 को महिला थाना सेक्टर 06 के बगल में रेंज साइबर थाना तथा साइबर ट्रेनिंग सेंटर भवन हेतु चयनित भूमि का पूजन एवं रक्षित केंद्र दुर्ग में दधीचि प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग और विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग की उपस्थिति में किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि cyber अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना तथा अन्य विषयों पर training आयोजित होने से पुलिस की दक्षता बढेगी।

उक्त कार्यक्रम में सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आयूसीएडब्ल्यू), चंद्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक लाइन, नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक पुष्पेंद्र भट्ट,
साइबर रेंज थाना प्रभारी संकल्प राय उप निरीक्षक, नीता राजपूत उप निरीक्षक महिला थाना प्रभारी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Posts