BREAKING

Uncategorised

IG सुंदरराज पी. ने बस्तर संभाग के समस्त जिलों की कानून व्यवस्था, अपराधों की विवेचना, COVID महामारी की स्थिति, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

बस्तर। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा आज दिनाँक 09 जनवरी 2022 को बस्तर संभाग के समस्त जिलों की कानून व्यवस्था, अपराधों की विवेचना, COVID महामारी की स्थिति, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गई।

वर्ष 2021 में घटित अपराधों की शीर्षवार समीक्षा की जाकर आगामी वर्षों की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई।

बस्तर संभाग के बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, सुकमा एवं कोंडागांव के पुलिस अधीक्षकगण तथा उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज द्वारा बैठक में गत वर्ष 2021 की परिस्थिति तथा आगामी वर्ष 2022 की कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दी गई।

समीक्षा बैठक के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं संभाग के समस्त पुलिस अधीक्षकगण द्वारा मीडिया के माध्यम से बस्तर क्षेत्र की जनता को बस्तर पुलिस के 2021 में किये गये कार्यों के संबंध में रिपोर्ट प्रतिवेदन जारी की गई।

आज दिनाँक 09 जनवरी 2022 को “मावा आलसना” (पुलिस आडोटोरियम, जगदलपुर) में COVID प्रोटोकाल का पालन करते हुये सीमित स्वरूप में आयोजित इस समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग के समस्त पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं छसबल के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts