BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG बद्रीनारायण मीणा ने RPF, GRP, जिला दुर्ग और बालोद के अधिकारियों की ली बैठक

भिलाई। बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा दिनांक 19.01.2024 को रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा हेतु आरपीएफ, जीआरपी एवं जिला दुर्ग एवं बालोद के अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तावित “राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक के तारतम्य में समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय थानों को आपसी समन्वय बढ़ाने एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु वाट्सअप ग्रुप बनाने जिसमें अपराधियों, रेलवे की घटनाओं व अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को साक्षा करने, रेलव संपत्ति की सुरक्षा, स्टेशन सुरक्षा, यात्री सुरक्षा अग्निशमन विभाग व अन्य विभाग के सहयोग से रेलवे परिसर में प्रतिमाह मॉकड्रील करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही श्रद्धालुओं के लिये आगामी समय में प्रस्तावित आस्था स्पेशल ट्रेन की यात्रा के मद्देनज़र यात्रियों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।

उक्त बैठक में रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक बालोद, पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक (शहर), दुर्ग, उपुअ (आरपीएफ) निर्मल टोप्पो, पीआर कुजूर उपुअ, निरीक्षक (आरपीएफ) पूर्णिमा राई बंजारे, निरीक्षक (आरपीएफ) संजीव कुमार सिन्हा, जीआरपी भिलाई प्रभारी निरीक्षक राजकुमार बोरझा जीआरपी चौकी दुर्ग प्रभारी भोलानाथ मिश्रा, जीआरपी चौकी बालोद प्रभारी सउनि टीएस ध्रुव आदि उपस्थित हुये।

Related Posts