BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा में SSP सहित राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, पुलिसिंग को सख्त करने के दिए निर्देश

रायपुर। रविवार को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर व जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, शहर के आउटर रिंग रोड में अनियंत्रित रूप से नशे में वाहन चलाने वाले, नो पार्किंग एरिया में पार्किंग करने वाले चालकों के उपर कार्यवाही करने, शहर के भीड़ भाड़ इलाकों बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने निर्देशित किया गया।

शहर में पुलिसिंग को सख्त करने, नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश दिये गये।

जिले में संचालित होटल, ढाबा , बार आदि के खुलने तथा बंद होने के समय को ध्यान रखते हुए निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में नशे की कोई भी सामग्री बिकने नही देने के संबंध में निर्देशित किया गया।

अवैध रूप से नशे की सामग्री का बिक्री/भण्डारण/परिवहन करने वालों पर कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित करने कहा गया।

विजिबल पुलिसिंग के तहत राजपत्रित अधिकारियों अपने-अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्रों में आमजन के मध्य उपस्थित रहने तथा संदिग्ध, सूदखोरों व असमाजिक तत्वों की चेकिंग करनेे कहने के साथ ही थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

Related Posts