BREAKING

फीचर्डविविध

ICC T20 World Cup 2021: यूएई होगा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बैकअप वेन्यू, बीसीसीआई के अधिकारी ने की पुष्टि

नईदिल्ली (ए)। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि अगर भारत कोविड -19 संकट को नियंत्रण में लाने में विफल रहता है तो संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी कर सकता है। भारत 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक  इसअंतरराष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है, लेकिन भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही और पूरा देश इससे जूझ रहा है। ऐसे में अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी कर पाएगा। इसी को लेकर बीसीसीआइ के अधिकारी ने बयान दिया है। बीबीसी के साथ इंटरव्यू में बीसीसीआइ के खेल विकास के महाप्रबंधक धीरज मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी के मामले में अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, “मुझे सिर्फ टूर्नामेंट के निदेशकों में से एक नामित किया गया है, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रहा हूं कि यह (भारत में) हो। हम सामान्य परिदृश्य और सबसे खराब स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए इस समय हम आइसीसी से बात कर रहे हैं।

Related Posts