भारत को ICC वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए मेजबानी करने का मौका मिला है, नीलामी प्रक्रिया के जरिए BCCI ने इस अधिकार को हासिल किया है कि अगला महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होगा…
नईदिल्ली (ए)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि 2024 से लेकर 2027 तक के आईसीसी वुमेंस व्हाइट बॉल ग्लोबल इवेंट्स का आयोजन कहां होगा। आईसीसी बोर्ड ने मंगलवार की देर शाम इस बात की पुष्टि की है कि बांग्लादेश, भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका में अगले चार आईसीसी वुमेंस ग्लोबल इवेंट्स आयोजित होंगे। भारत को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी मिली है।
ICC महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी दूसरी बार बांग्लादेश द्वारा की जाएगी। इसके अलावा 2026 के आईसीसी वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2009 के बाद पहली बार इंग्लैंड में किया जाएगा। 2025 में अगला ICC महिला क्रिकेट विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी 2027 श्रीलंका द्वारा में इस शर्त पर कि वे इस आयोजन के लिए क्वालीफाई करें।
आईसीसी वुमेंस ग्लोबल इवेंट्स के मेजबानों का चयन क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ मार्टिन स्नेडेन की अध्यक्षता में एक बोर्ड उप-समिति की देखरेख में एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। आईसीसी बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है, जिसने आईसीसी प्रबंधन के साथ प्रत्येक बोली की गहन समीक्षा की। इसके लेकर आईसीसी ने बयान भी दिया है।
आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, “हमें बांग्लादेश, भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका को आईसीसी वुमेंस की व्हाइट बॉल स्पर्धाओं की मेजबानी से सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है। महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना आईसीसी की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है और इन आयोजनों को हमारे खेल के कुछ सबसे बड़े बाजारों में ले जाना हमें ऐसा करने का एक शानदार मौका देता है और क्रिकेट के एक अरब से अधिक प्रशंसकों के साथ अपने संबंध को गहरा करता है।”
World Test Championship के अगले दो सीजन का फाइनल इस मैदान पर होगा, ICC ने किया ऐलान
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि World Test Championship के अगले दो सीजन के फाइनल्स किस मैदान पर खेले जाएंगे। आईसीसी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 2023 और 2025 में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों का आयोजन लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। आईसीसी बोर्ड ने WTC के फाइनल्स के आयोजन पर स्वीकृति दे दी है।















