नईदिल्ली (ए)। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने बुधवार को टीम का ऐलान किया। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम में सूर्यकुमार यादव और अश्विन को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर और शिखर धवन को टीम में जगह नहीं मिली है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 17 अक्टूबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में खेला जाना है। यह टी20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेजबानी में खेला जाना है। इस इवेंट में भारत अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
TEAM – Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), KL Rahul, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant (wk), Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Rahul Chahar, Ravichandran Ashwin, Axar Patel, Varun Chakravarthy, Jasprit Bumrah, Bhuvneshwar Kumar, Mohd Shami.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) September 8, 2021
पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2016 में खेला गया था। इस इवेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 45 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाना है। ग्रुप-2 में भारत को रखा गया, जिसमें अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी हैं।















