BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

IAS पी. दयानंद होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव: मुख्यमंत्री के सचिव पद से इनको किया गया मुक्त, आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसमे आईएएस पी.दयानंद को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नया सचिव बनाया गया है। जारी आदेश क्रमांक ई-1-1/2023 / एक / 2 : राज्य शासन एतद्वारा पी० दयानंद, भा.प्र.से. (2006), सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।

पी० दयानंद के सचिव, मुख्यमंत्री का प्रभार ग्रहण करने के दिनांक से मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ सुब्रत साहू भा.प्र.से. (1992), अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, अपर मुख्य सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाएं). अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा विकास आयुक्त, केवल अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे।

परदेशी सिद्धार्थ कोमल भा.प्र.से. (2003). सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, विमानन एवं सचिव, जनसंपर्क विभाग केवल सचिव, मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे, अंकित आनंद भा.प्र.से. (2006). सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव वित्त विभाग, ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा कंपनी केवल सचिव, मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे।

सोलई भारती दासन भा.प्र.से.(2006), सचिव, माननीय मुख्य मंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग एवं सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग केवल सचिव, मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे तथा डी०डी०सिंह सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग केवल सचिव, मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे। देखे आदेश…

Related Posts