BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ED का बड़ा ओहदा छोड़ चुनावी मैदान में उतरे राजेश्वर सिंह, भाजपा ने सरोजनी नगर से दिया टिकिट, चुनाव लड़ने की बताई यह वजह

 ”मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि देश सेवा करने के लिए नई पारी की शुरुआत करने जा रहा हूं। देश सेवा पहले भी पुलिस और ईडी में रहकर की है। इसमें अधिक अवसर है। देश के लिए,  गरीबों और युवाओं के लिए काम करना है।” 

लखनऊ (ए)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में जॉइंट डायरेक्टर रहे राजेश्वर सिंह ने वीआरएस लेकर राजनीति के मैदान में एंट्री ले ली है। चुनावी अखाड़े में आते ही बीजेपी ने कई पुराने नेताओं को दरकिनार करके उन्हें लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार बना दिया है। राजेश्वर सिंह गुरुवार को इस सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। योगी सरकार में मंत्री रहीं स्वाति सिंह को हटाकर राजेश्वर सिंह को उतारा गया है।

ईडी में इतना बड़ा ओहदा छोड़कर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला क्यों किया? यह सवाल पूछे जाने पर एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ”मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि देश सेवा करने के लिए नई पारी की शुरुआत करने जा रहा हूं। देश सेवा पहले भी पुलिस और ईडी में रहकर की है। इसमें अधिक अवसर है। देश के लिए,  गरीबों और युवाओं के लिए काम करना है।”

राजेश्वर सिंह ने पीएम मोदी को अपने लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा, ”मोदी जी का व्यक्तित्व, उनका विचार, विकास की विचारधारा मुझे प्रभावित करती है। उन्होंने देश के लिए जितना काम किया उतना किसी नेता ने आज तक नहीं किया था। विदेशों में उन्होंने देश का नाम ऊंचा किया है। कोविड में गरीबों के ले जितना काम किया, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। मैं पीएम मोदी से बहुत प्रभावित हूं।”

यूपी में योगी सरकार की तारीफ करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा, ”योगी जी ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है। मुझे उनका साथ देना है कि यूपी में इसी तरह अमन चैन कायम रहे।” सरोजनीनगर सीट से जीत का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार 2017 के मुकाबले अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।”

राजेश्वर सिंह ने लखनऊ से अपने रिश्ते और इच्छा को जाहिर करते हुए कहा, ”मैंने इतनी बड़ी नौकरी छोड़ दी जनता के लिए, लखनऊ मेरी जन्मभूमि है, मैंने यहां पढ़ाई की। यह मेरी कर्मभूमि भी रही है। लखनऊ में मेरे पिता पुलिस में रहे। मैंने भी 10 साल नौकरी की है। ईडी की रिटायरमेंट भी लखनऊ से ली है। लखनऊ के लिए काम करने की बहुत इच्छा है।”

Related Posts