BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

DSP शिल्पा साहू ने ‘हमर बेटी हमर मान’ अभियान के तहत छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों की दी जानकारी

भिलाई। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनन्त साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू मीता पवार के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू शिल्पा साहू एवम रक्षा टीम थाना बोरी एवं लिटिया चौकी स्टाफ़ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागाव में बालिकओ को हमर बेटी हमर मान के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में टिप्स एवं बच्चों संबंधी कानून के बारे में बताया गया।

साथ ही महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर, अभियक्ति एप की जानकारी दी गई। गुड टच और बैड टच के बारे में एवम आवश्यक इमरजेंसी नंबर की जानकारी दी गईं। हमर बेटी हमर मान के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में टिप्स एवं बच्चों संबंधी कानून के बारे में बताया गया।

डीएसपी शिल्पा साहू ने कहा कि हमारी बेटियां हमारी शान है और वे ही देश और प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है।

Related Posts