रायपुर। सोमवार दिनांक 15.06.2020 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ एच. शेख के मार्गदर्शन व अति पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर पंकज चंद्रा के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक लाइन रायपुर मणिशंकर चंद्रा द्वारा रायपुर शहर के थाना कोतवाली, पुरानी बस्ती, गंज, टिकरापारा एवं मौदहापारा के लिए विभाग द्वारा ईशु किये गए आर्म्स, एमुनेशन का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन का कार्य संपादित किया गया। इसी प्रकार जिले के अन्य थानों में उपलब्ध आर्म्स, एमुनेशन का निरीक्षण एव भौतिक सत्यापन का कार्य लगातार किया जा रहा है।







